RR vs PBKS IPL 2025:आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है।यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के एमवाईएस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ था। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम बिना किसी बदलाव के खेलने उतरी है।
RR vs PBKS IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स
स्थान: एमवाईएस क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
दिनांक: शनिवार, 5 अप्रैल 2025
टॉस: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
राजस्थान की बल्लेबाजी का स्कोरकार्ड:
बल्लेबाज़ | रन | गेंदें | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|
यशस्वी जायसवाल | 67 | 45 | 3 | 5 |
संजू सैमसन | 38 | 26 | 4 | 2 |
नीतीश राणा | 12 | 10 | 1 | 0 |
शिमरन हेटमायर | 20 | 12 | 2 | 1 |
रियान पराग* | 43 | 20 | 4 | 2 |
ध्रुव जुरेल* | 13 | 7 | 1 | 1 |
कुल स्कोर: 205/4 (20 ओवर)
राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।RR vs PBKS IPL 2025 में देखा जाए तो दोनों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई। जायसवाल ने धीमी लेकिन जिम्मेदार पारी खेलते हुए 67 रन बनाए, जो उनका आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक था।यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने इस मुकाबले में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई। लॉकी फर्ग्यूसन ने दोनों बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बतौर कप्तान इस मुकाबले में खेलने उतरे सैमसन 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलकर आउट हुए जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ने तीन चौकों और पांच छक्कों की सहायता से 67 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 10वां पचासा पूरा किया। यह उनका सबसे धीमा अर्धशतक भी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इससे पहले मुंबई इंडियंस (आईपीएल 2024) के खिलाफ 31 गेंदों में पचासा जड़ा था। RR vs PBKS IPL 2025 में सैमसन-जायसवाल के अलावा रियान पराग ने 43*, नीतीश राणा ने 12, शिमरन हेटमायर ने 20 और ध्रुव जुरेल ने 13* रन बनाए।
RR vs PBKS IPL 2025:पंजाब के गेंदबाज:
-
लॉकी फर्ग्यूसन: 2 विकेट
-
अर्शदीप सिंह: 1 विकेट
-
मार्को यानसेन: 1 विकेट
पंजाब की खराब शुरुआत — पहले ओवर में दो विकेट गिरे
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। RR vs PBKS IPL 2025 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस मैच में उनकी टीम बिना किसी बदलाव के खेलने उतरी है। वहीं, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि तुषार देशपांडे इस मैच में नहीं खेलेंगे। वह चोटिल हैं। उनकी जगह युद्धवीर सिंह को एकादश में शामिल किया गया है।पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो पहले ही ओवर में दो बड़े झटके लगे। जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्या को बोल्ड किया, और फिर श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेजा।
पंजाब की बल्लेबाजी (पहले 4 ओवर तक):
बल्लेबाज़ | रन | गेंदें | आउट करने वाले गेंदबाज़ |
---|---|---|---|
प्रियांश आर्या | 0 | 1 | जोफ्रा आर्चर |
श्रेयस अय्यर | 10 | 7 | जोफ्रा आर्चर |
मार्कस स्टोइनिस | 1 | 6 | संदीप शर्मा |
प्रभसिमरन सिंह* | 12 | 9 | नॉट आउट |
नेहल वढेरा* | 3 | 5 | नॉट आउट |
कुल स्कोर: 26/3 (4 ओवर)
अब तक के मुख्य Highlights:
-
यशस्वी जायसवाल की जिम्मेदार पारी: 67 रन
-
रियान पराग की ताबड़तोड़ 43* रन की पारी
-
पंजाब का बुरा आगाज़: 4 ओवर में 3 विकेट
-
जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी: दो विकेट पहले ही ओवर में
-
RR vs PBKS IPL 2025 का मुकाबला बड़ा ही धमाकेदार होता जा रहा है राजस्थान के लिए सबसे बड़ी चुनौती पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक जमा कर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है। वह लंबे शॉट खेलने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। इसका सबूत यह है कि उन्होंने अभी तक केवल दो मैच में 13 छक्के लगाए हैं। श्रेयस ने आईपीएल 2024 में 16 मैच में इतने छक्के लगाए थे। सैमसन की अंगुली में चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को पहले तीन मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया था। और कहा जा रहा है कि कि यशस्वी को यह फैसला भी पसंद नहीं आया था कि उन पर पराग को तरजीह दी गई। हालांकि, यह बात किसी से छुपी नहीं है कि जायसवाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभाना चाहते हैं, लेकिन अभी उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा क्योंकि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में फॉर्म बद से बदतर होने में देर नहीं लगती।
क्या पंजाब कर पाएगी वापसी?
RR vs PBKS IPL 2025 में 206 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई है। श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ आउट हो चुके हैं। अब सारी जिम्मेदारी मिडिल ऑर्डर पर है — क्या ग्लेन मैक्सवेल और शशांक सिंह कुछ करिश्मा दिखा पाएंगे?
RR vs PBKS IPL 2025:मैच की दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स
-
यशस्वी जायसवाल
-
संजू सैमसन (कप्तान)
-
नीतीश राणा
-
रियान पराग
-
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
-
शिमरन हेटमायर
-
वानिंदु हसरंगा
-
जोफ्रा आर्चर
-
महेश तीक्षणा
-
युद्धवीर सिंह
-
संदीप शर्मा
पंजाब किंग्स
-
प्रियांश आर्या
-
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
-
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
-
मार्कस स्टोइनिस
-
नेहल वढेरा
-
ग्लेन मैक्सवेल
-
शशांक सिंह
-
सूर्यांश शेडगे
-
मार्को यानसेन
-
अर्शदीप सिंह
-
लॉकी फर्ग्यूसन
अब तक का स्कोर अपडेट (Live):
टीम | स्कोर | विकेट | ओवर |
---|---|---|---|
राजस्थान रॉयल्स | 205/4 | – | 20 |
पंजाब किंग्स | 26/3 | 3 | 4 |